• Make Advertisement
  • F.A.Qs
  • Support & Help Desk
Monday, June 16, 2025
  • Login
  • Register
अपना हक़
  • All News
  • Astrology
  • Business
  • Crime
  • Education
  • Environment
  • Politics
  • Sports
  • Technology
No Result
View All Result
  • All News
  • Astrology
  • Business
  • Crime
  • Education
  • Environment
  • Politics
  • Sports
  • Technology
No Result
View All Result
अपना हक़
No Result
View All Result
Home All News

पूर्वांचल के मागी ब्राह्मणों एवं भोजकों द्वारा हुआ छठ पर्व का आरम्भ

छठी शताब्दी में पूर्वांचल से आरंभ हुआ छठ पर्व

Priti Singh by Priti Singh
November 7, 2024
in All News, World
18 0
0
9
SHARES
18
VIEWS
Share on FacebookShare on WhatsApp

छठी शताब्दी में पूर्वांचल से आरंभ हुआ छठ पर्व : प्रो. राजवंत राव

पूर्वांचल के मागी ब्राह्मणों एवं भोजकों द्वारा हुआ छठ पर्व का आरम्भ : प्रो. राजवंत राव

गोरखपुर : सूर्योपासना लोक पर्व छठ महापर्व भारतीय संस्कृति का सबसे लोकतांत्रिक पर्व कहा जा सकता है। यह एक ऐसा पर्व है जिसमें लोक संस्कृति व समाज से प्राप्त होने वाली वस्तुओं का प्रयोग किया जाता है। इसकी यह भी एक बड़ी विशेषता है कि इसमें किसी पुरोहित की कोई भूमिका नहीं होती है। प्रकृति से सहज रूप से प्राप्त फल-फूल इत्यादि इसकी सामग्री है। इस पर्व में प्रयुक्त होने वाली किसी भी सामग्री का निर्माण किसी फैक्ट्री में नहीं होता। लोकजीवन में सहज प्राप्त सूप, चंगेरी, ठेकुआ आदि इसके उदाहरण हैं।

  •  उक्त बातें एक विशेष भेंट में दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय के प्राचीन इतिहास विभाग के अध्यक्ष प्रो.राजवन्त राव ने छठ पर्व के सांस्कृतिक एवं ऐतिहासिक परिप्रेक्ष्य पर विस्तार से प्रकाश डालते हुए कही।

 

  • उन्होंने कहा कि पूर्वांचल के मागी ब्राह्मणों एवं भोजकों द्वारा छठी शताब्दी के लगभग छठ पर्व का आरम्भ हुआ। आज इसका स्वरूप राष्ट्रव्यापी हो चुका है। इसका विस्तार विदेशों तक में हो चुका है। यह पर्व संतान की संरक्षिका व कार्तिकेय की पत्नी षष्ठी देवी तथा पुत्र प्राप्ति व अन्य कामनाओं हेतु सूर्यदेव से संबंधित है। छठ पर्व सांस्कृतिक एवं ऐतिहासिक महत्व का है।

 

  •  उन्होंने कहा कि पूर्वांचल में सूर्य पूजा को लोकप्रिय बनाने का कार्य मागी एवं भोजक ब्राह्मणों द्वारा किया गया।इच एवं अर्क नामान्त जितने भी स्थान हैं यथा बहराइच, पिपराइच, खड़राइच, लोलार्क, देवार्क, निम्बार्क, बालार्क आदि सूर्यपूजक स्थान हैं। इन स्थानों से सूर्य प्रतिमायें एवं सूर्य मंदिर प्राप्त हुये हैं। पूर्वांचल से बड़ी मात्रा में सूर्य प्रतिमाएं प्राप्त हुई हैं। इस पर्व में सूर्यास्त एवं सूर्योदय के समय सूर्य को अर्घ्य दिया जाता है।

 

  • इस अवसर पर विभागाध्यक्ष प्रो. प्रज्ञा चतुर्वेदी ने कहा कि सूर्य पूजा की परम्परा वैदिक काल से चली आ रही थी। यह गुप्त काल में रोगनिवारण एवं कामनाओं की पूर्ति हेतु लोकप्रिय हुआ। उन्होंने मातृ देवी षष्ठी के प्रतिमा लक्षणों पर प्रकाश डाला।

 प्रो.रामप्यारे मिश्र ने सूर्य षष्ठी पूजा के पौराणिक संदर्भों का विवेचन किया। सूर्यदेव लौकिक संसार के दृश्य ईश्वर हैं। ये ऋतु परिवर्तन, उर्जा एवं कृषि के कारक देव भी हैं।यह पर्व मातृदेवी षष्ठी एवं सूर्य देव के समन्वय का परिणाम है। सूर्य का संबंध संतानोत्पत्ति से भी है और षष्ठी देवी संतान संरक्षिका हैं। यह काफी रोचक है कि प्रसूति गृह को सौर कहा जाता था। जो सूर्य वाची है और संतान उत्पत्ति के छठे दिन षष्ठी पूजा की जाती थी। इस प्रकार दोनों का समन्वित रुप है छठ पूजा। जो आज संतान व पति के सौभाग्य प्राप्ति के साथ सभी प्रकार के कामनाओं की पूर्ति तथा रोगनिवारण से संबंधित हो गया है। यह अत्यंत पवित्र त्योहार है।

Press Reporter : Priti Singh

Tags: 2024
Previous Post

छठ पूजा की धूम: गोरखपुर के बाजारों में उमड़ी भक्तों की भीड़

Next Post

भगतपुरवा शिव मंदिर, पादरी बाजार, गोरखपुर में छठ पूजा के अवसर पर उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़

Priti Singh

Priti Singh

Preeti Singh : chief editor Apna Hak news

Next Post

भगतपुरवा शिव मंदिर, पादरी बाजार, गोरखपुर में छठ पूजा के अवसर पर उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Browse by Category

  • Accidents
  • All News
  • Business
  • Crime
  • Education
  • Find & Lost
  • Food
  • Gaming
  • Industries
  • Jobs & Career
  • Notices & Announcement
  • Politics
  • Properties
  • Railways
  • Science
  • Tenders & Contracts
  • Transportation
  • Travel
  • World
  • About us
  • Contact us
  • Disclaimer
  • Privacy policy
  • Terms and conditions

© 2024 Apna Hak News Designed By Get DIgital Viu.

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • All News
  • Contact us
  • Support & Help Desk
  • F.A.Qs
  • Terms and conditions
  • Privacy policy
  • Disclaimer
  • Login
  • Sign Up

© 2024 Apna Hak News Designed By Get DIgital Viu.

Are you sure want to unlock this post?
Unlock left : 0
Are you sure want to cancel subscription?