• Make Advertisement
  • F.A.Qs
  • Support & Help Desk
Thursday, April 23, 2026
  • Login
general
  • All News
  • Astrology
  • Business
  • Crime
  • Education
  • Environment
  • Politics
  • Sports
  • Technology
No Result
View All Result
  • All News
  • Astrology
  • Business
  • Crime
  • Education
  • Environment
  • Politics
  • Sports
  • Technology
No Result
View All Result
general
No Result
View All Result
Home All News

रॉबिन हुड आर्मी, स्पेशल रूह आफ्जा शर्बत वितरण कार्यक्रम संपन्न हुआ

रॉबिन हुड आर्मी गोरखपुर सदैव आम नागरिकों के हितों के लिए प्रयत्नशील रहती है

Sandeep singh by Sandeep singh
in All News, World
47 0
0
24
SHARES
47
VIEWS
Share on FacebookShare on WhatsApp

रॉबिन हुड आर्मी गोरखपुर। 

स्पेशल रूह आफ्जा शर्बत वितरण ड्राइव।

वर्तमान में गर्मियों का मौसम चल रहा है। इस उमस भरी गर्मी में राहत के लिए सर्वाधिक महत्वपूर्ण पेय पदार्थ का मिलना ही होता है। रॉबिन हुड आर्मी गोरखपुर सदैव आम नागरिकों के हितों के लिए प्रयत्नशील रहती है।

इसी क्रम में श्रीमती गरिमा सिंह, सिटी रिप्रेजेंटेटिव, रॉबिन हुड आर्मी गोरखपुर के नेतृत्व/अध्यक्षता में आज दिनांक -22-06-2025 दिन रविवार को अपराह्न 12:00 बजे से 15:00 बजे तक जनपद गोरखपुर शहर में चार स्थानों पर यथा 1-बक्शीपुर चौराहा, जुबली इंटर कॉलेज के सामने-श्रीमती गरिमा सिंह, सिटी रिप्रेजेंटेटिव एवं श्री अश्विनी कुमार 2-पैडलेगंज चौराहा-कु0 निधि पांडे, 3-मदन मोहन मालवीय इंजीनियरिंग कॉलेज-श्री अभय सिंह, 4-नंदा नगर-श्री दीपक यादव की देखरेख एवं कुशल संचालन में आम नागरिकों, छात्रों एवं महिलाओं को गर्मी से राहत देने के लिए रूह अफजा शरबत का वितरण किया गया। बक्शीपुर चौराहा, जुबली इंटर कॉलेज के सामने सेंटर पर शरबत वितरण के साथ-साथ बिस्किट आदि का भी वितरण किया गया। आम नागरिकों एवं रास्ते से गुजरने वाले प्रत्येक पथिक ने रूह अफजा शरबत का सेवन कर राहत भरी सांस ली।

यहां यह भी बताते चलें कि बक्शीपुर चौराहा शहर गोरखपुर का एक अति व्यस्ततम चौराहा होने के नाते यातायात संचालन आदि में काफी परेशानियों का सामना अवश्य करना पड़ा, लेकिन इसके बावजूद भी रॉबिन हुड आर्मी गोरखपुर की श्रीमती गरिमा सिंह, सिटी रिप्रेजेंटेटिव, श्री अश्विनी कुमार एवं अन्य वॉलिंटियर्स यथा राधा, आयुष्मान, राम नायक, अनुष्का, रिमझिम, सिद्धांत, शिवम, प्रियंका, दिव्यांशु, नान राबिन मित्र नूपुर सिन्हा एवं हमारे जोधपुर, राजस्थान के राबिन रोशन इस उमस भरी गर्मी में भी काफी बढ़ चढकर इस कार्यक्रम में हिस्सा लिया और कार्यक्रम सकुशल संपन्न हुआ। इसके अतिरिक्त हमारे कार्यक्रम में उपस्थित जनता के कुछ संभ्रांत व्यक्तियों एवं हमारे समस्त मीडिया कर्मी बंधुओं द्वारा भी अपना बहुमूल्य समय देकर सहभागिता प्रदान की गई। इस कार्यक्रम को सफल एवं निर्विघ्न संपन्न कराने के लिए रॉबिन हुड आर्मी गोरखपुर टीम के वे सभी वॉलिंटियर्स एवं जनता के संभ्रांत व्यक्ति, सभी मीडिया कर्मी बंधु, जो इस ड्राइव में सम्मिलित हुए और अपना बहुमूल्य समय देकर इस नेक कार्य को सकुशल संपन्न कराया, वे सभी बधाई के पात्र हैं। रॉबिन हुड आर्मी गोरखपुर सदैव ही गरीबों एवं जरूरतमंदों की सेवा के लिए तत्पर रहती है। हम अपनी अकादमी में गरीब एवं जरूरतमंद बच्चों को अच्छी शिक्षा, खेलों में प्रोत्साहन आदि प्रदान करने की पूर्ण कोशिश करते हैं। रॉबिन हुड आर्मी की एक ही सोच है की शहर में कोई भी ना भूख रहे और ना ही भूख सोए। हम खाने को बर्बाद होने से बचने का प्रयास करते हैं। हमारी सोच यह है कि हम समाज में एक बदलाव लाएं। राबिन हुड आर्मी गोरखपुर द्वारा शहर के चारों स्थानों पर रूह अफजा ड्राइव सकुशल संपन्न हुई।

श्रीमती गरिमा सिंह 

सिटी रिप्रेजेंटेटिव। 

रॉबिन हुड आर्मी गोरखपुर। 

संपर्क सूत्र 7985396018

 

 चीफ एडिटर : जय सिंह

अपना हक न्यूज़

Previous Post

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर किड्स हब प्री स्कूल में योग अभ्यास का कार्यक्रम

Next Post

एस.एस. श्री विंध्यवासिनी वेलफेयर फाउंडेशन के तत्वावधान में बच्चों को मिला मुस्कान

Sandeep singh

Sandeep singh

Apna Hak News : Cheaf Editor Event Organizer

Next Post

एस.एस. श्री विंध्यवासिनी वेलफेयर फाउंडेशन के तत्वावधान में बच्चों को मिला मुस्कान

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Browse by Category

  • Accidents
  • All News
  • Business
  • Crime
  • Education
  • Find & Lost
  • Food
  • Gaming
  • Industries
  • Jobs & Career
  • Notices & Announcement
  • Politics
  • Properties
  • Railways
  • Science
  • Sports
  • Tenders & Contracts
  • Transportation
  • Travel
  • World
  • About us
  • Contact us
  • Disclaimer
  • Privacy policy
  • Terms and conditions

© 2024 Apna Hak News Designed By Get DIgital Viu.

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • All News
  • Contact us
  • Support & Help Desk
  • F.A.Qs
  • Terms and conditions
  • Privacy policy
  • Disclaimer
  • Login

© 2024 Apna Hak News Designed By Get DIgital Viu.

Are you sure want to unlock this post?
Unlock left : 0
Are you sure want to cancel subscription?