एस.एस. श्री विंध्यवासिनी वेलफेयर फाउंडेशन के तत्वावधान में बच्चों को मिला मुस्कान
गोरखपुर । जंगल तिकोनिया नंबर 2 में आयोजित हुआ नि:शुल्क शिक्षण एवं सामग्री वितरण कार्यक्रम
गोरखपुर। एस.एस. श्री विंध्यवासिनी वेलफेयर फाउंडेशन के तत्वावधान में स्कूली बच्चों को सम्मानित करते हुए नि:शुल्क शैक्षिक सामग्री (कॉपी, किताबें, पेंसिल, रबर, इरेज़र आदि) वितरित की गई। यह सामग्री संस्था के अध्यक्ष अंबुज कुमार मिश्रा द्वारा बच्चों को भेंट की गई।
गत 10 वर्षों से शिव शंकर यादव के नेतृत्व में युवक मंगल दल द्वारा संचालित नि:शुल्क शिक्षण केंद्र प्रतिदिन बच्चों को शिक्षा प्रदान कर रहा है। इस शिक्षण केंद्र में सैकड़ों बच्चे नियमित रूप से आकर नि:शुल्क शिक्षा प्राप्त कर रहे हैं। इस अभियान में सहयोगी अध्यापिकाओं अनीता, सुनीता, संध्या, सीमा, और मुस्कान की अहम भूमिका रहती है ।
संस्था के अध्यक्ष अंबुज कुमार मिश्रा ने बताया कि एस.एस. श्री विंध्यवासिनी वेलफेयर फाउंडेशन विगत तीन वर्षों से शिक्षा, पर्यावरण संरक्षण, स्वास्थ्य, पशु कल्याण, संस्कृति और शिक्षा एवं सामाजिक कल्याण के क्षेत्र में कार्य कर रही है। जब भी किसी क्षेत्र से बच्चों की जरूरत की सूचना मिलती है, संस्था के सहयोगी सदस्य तत्काल पहुंचकर बच्चों की मदद करते हैं ।
उन्होंने कहा, यह हमारा एक छोटा-सा प्रयास है, जिससे बच्चों के चेहरे पर मुस्कान लाई जा सके। यही बच्चे देश और समाज का भविष्य हैं। इन्हीं के उज्ज्वल भविष्य के लिए हम सभी को मिलकर प्रयास करना चाहिए।
कार्यक्रम के अंत में युवक मंगल दल के अध्यक्ष शिव शंकर यादव ने संस्था के अध्यक्ष अंबुज कुमार मिश्रा, पूर्वांचल राज्य ब्यूरो सुनील मणि त्रिपाठी तथा दैनिक साफ़ संदेश ब्यूरो चीफ विकास कुमार शर्मा को विशेष रूप से धन्यवाद ज्ञापित किया।
Gnews – विकास कुमार शर्मा

