प्रोजेक्ट स्वदेश स्पेशल एकेडमी ड्राइव
रॉबिन हुड आर्मी गोरखपुर
आजकल बरसात का मौसम चल रहा है। बच्चे बारिश के मौसम में भी विद्यालय किसी तरह से पहुंच पाते हैं।
बच्चों को बारिश से बचाने के लिए प्रोजेक्ट स्वदेश के अंतर्गत श्रीमती गरिमा सिंह, सिटी रिप्रेजेंटेटिव, राबिन हुड आर्मी गोरखपुर के नेतृत्व में हमारी तिनकोनिया नं0-02 अकादमी के कुछ बच्चों के लिए छाता एवं स्नैक्स के वितरण का कार्यक्रम दिनांक 20.07.2025 दिन रविवार को अपराह्न दोपहर 02.00 बजे हमारे नान राबिन एस.डी.एम श्री राजेश अग्रवाल जी के सहयोग से आयोजित किया गया।
एकेडमी के सभी बच्चे छाता और स्नैक्स पाकर बहुत खुश हुए। हमारा एवं एसडीएम महोदय का प्रोत्साहन पाकर बच्चों में एक नवीन ऊर्जा का संचार हुआ।
इसके अतिरिक्त सिटी रिप्रेजेंटेटिव श्रीमती गरिमा सिंह द्वारा प्रोजेक्ट स्वदेश/मिशन संकल्प के अंतर्गत स्वतंत्रता दिवस के शुभ अवसर पर गरीबों एवं जरूरतमंदों के लिए राशन वितरण हेतु चलाये जा रहे अभियान में राशन यथा चावल, आटा एवं दाल आदि का सहयोग प्रदान करने की पुरजोर अपील आम जनमानस से की गई।
उक्त कार्यक्रम में श्री राजेश अग्रवाल, एसडीएम, मऊ एवं श्रीमती गरिमा सिंह, सिटी रिप्रेजेंटेटिव, राबिन हुड आर्मी गोरखपुर तथा अन्य वालंटियर्स सिद्धांत, दीपक, दिव्यांशु, गौरव, मनोज, रोजिता आदि राबिन्स एवं उपस्थित समस्त सम्भ्रान्त मीडियाकर्मी जय सिंह, सुशील सिंह, क्रांति सिंह की विशेष सहभागिता रही। उक्त कार्यक्रम सकुशल संपन्न हुआ।
गरिमा सिंह
सिटी रिप्रेजेंटेटिव
रॉबिन हुड आर्मी गोरखपुर
चीफ एडिटर : जय सिंह
अपना हक न्यूज़

