नीरज क्लिक्स फोटोग्राफी स्टूडियो का भव्य उद्घाटन, जनसैलाब बना साक्षी
गोरखपुर । नीरज निषाद द्वारा उनके जन्मदिवस के शुभ अवसर पर “नीरज क्लिक्स फोटोग्राफी” स्टूडियो का भव्य शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन चारगांवा ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि रणविजय सिंह ने फीता काटकर किया। इस अवसर पर समाजसेवी, कलाकार, युवा नेता और स्थानीय नागरिक बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।
कार्यक्रम में मुख्य रूप से भोजपुरी भजन गायक मधुबन निषाद, पूर्व जिला पंचायत सदस्य अमिताभ निषाद, राजेश निषाद (भगत जी), भोजपुरी गायक अनिकेत निषाद, ग्लोरियस एजुकेशनल वेलफेयर सोसाइटी के सचिव एवं ब्यूरो चीफ साफ़ संदेश गोरखपुर विकास कुमार शर्मा, कुश मौर्या, जय किशन पासवान , आर के साहनी,अभिषेक, संजू,विजय,सूरज, श्रवण तिवारी,दिवाकर निषाद, सत्या, अनिल निषाद, बृजेश निषाद, मोनू, रविंद्र और बलिराम जैसे प्रमुख चेहरे शामिल रहे।
सभी अतिथियों ने नीरज निषाद को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं दीं और उनके नए व्यवसाय की सफलता की कामना की। उद्घाटन अवसर पर ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि रणविजय सिंह ने कहा, “नीरज निषाद ने अपने जन्मदिन पर जो कार्य शुरू किया है, वह न केवल सराहनीय है बल्कि युवाओं के लिए प्रेरणा भी है। मुझे आशा है कि यह स्टूडियो गरीब तबके के लोगों को भी किफायती दरों पर उत्कृष्ट सेवाएं प्रदान करेगा।”
नीरज निषाद ने जानकारी देते हुए बताया कि “नीरज क्लिक्स फोटोग्राफी” में शादी-विवाह, मुंडन, जन्मोत्सव, प्री-वेडिंग शूट, एल्बम मिक्सिंग, वीडियो एडिटिंग, ड्रोन शॉट्स, सहित वेडिंग फोटोग्राफी के समस्त आधुनिक साधनों की सुविधा उपलब्ध है – वह भी बेहद किफायती दरों पर।
कार्यक्रम के दौरान केक काटकर नीरज निषाद का जन्मदिन भी हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। स्टूडियो के उद्घाटन में उमड़ा जनसैलाब और युवाओं का उत्साह क्षेत्र में एक नई ऊर्जा का संचार कर गया।


