अंतर्राष्ट्रीय योगा दिवस-21 जून
डॉ. विनय कुमार श्रीवास्तव सेवानिवृत्ति वरिष्ठ प्रवक्ता पी.बी. कॉलेज प्रतापगढ़ एवं वरिष्ठ समाजसेवी
गोरखपुर । 11वां अंतर्राष्ट्रीय,योग दिवस मनाएं,स्कूलों,वैश्विक संस्थाओं में दिवस मनाएं आज।
सभी ने जीवन में,योग महत्व को जान लिया है।अच्छे स्वास्थ्य के लिए,जरूरी ये मान लिया है।।योग हमारे भारत के,ऋषियों-मुनियों की है देन।हजारों साल पूर्व चरक,धवन्तरी एवं ये सुखेन।।
प्राचीनतम परंपरा का,रहा स्वास्थ्य का आधार।दुनिया मान रही है,हमारे ऋषियों का आभार।।स्वामी रामदेव योग को,वास्तव में दिए विस्तार।
कितने शिविर लगा,देश दुनिया में किए प्रचार।।संसार भर में इसे है,पहुँचाया हर घर हरेक द्वार।
करने लगे योग सभी हैं, पाए रोगों का उपचार।।मोदीजी 2014 में,संयुक्त राष्ट्र में किया आह्वान।
घोषित करें विश्व में,योग का भी दिवस विद्वान।।संयुक्तराष्ट्र में इसके, उपयोगिता पर हुआ मंथन।
177 देशों के सदस्यों ने,योग को दिया समर्थन।।दिसम्बर 2014 में इस हेतु,तय किया माह जून।
अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस तिथि घोषित है 21जून।।विश्व में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस,2015से है शुरू।
भारत नई दिल्ली के,राजपथ से बना विश्व गुरु।।तबसे होता आ रहा है,यह योगा दिवस हर बार।
योग करें निरोग रहें एवं,रोगों से पाएँ बेड़ा पार।।स्वस्थ शरीर रहे इससे,नई स्फूर्ति ऊर्जा मिलती।
दिल प्रसन्न हो योग से,चेहरे पर आभा दिखती।।प्रातः उठ नित्य क्रिया करें,तत्पश्चात करें ये योग।
1/2 घंटे नित कर लें तो,आए पास न कोई रोग।।चंचलमन स्थिर रहे,जीवन की हर तृष्णा भी दूर।
बूढ़े,बच्चे,स्त्री,पुरुष,युवा,सभी करो इसे भरपूर।।योग देख घबराए रोग,फटके न रहे ये कोसों दूर।
अच्छे स्वास्थ का लड्डू है,योग ऐसा मोती चूर।।तब फिर है किस बात की देरी,शुरू करें ये योग।
जीवन भी खुशहाल रहे,दीर्घायु तक रहें निरोग।।इसमें हर आसन का भइया,एक से एक है नाम।
ऐसा प्राकृतिक इलाज है,ये योगा व प्राणायाम।।एक प्रकार की,आर्ट ऑफ लिविंग इसको जानें।
करते रहें निरंतर योगा,रहिए निरोग तो ये मानें।।आजादी के अमृत महोत्सव,के यह योग दिवस।
विश्व रिकार्ड बना दिया,अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस।।अमृत योग दिवस,सप्ताह मनाया 14से20 जून।
आज मनाते हैं,अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस 21 जून।।


