• Make Advertisement
  • F.A.Qs
  • Support & Help Desk
Thursday, April 23, 2026
  • Login
general
  • All News
  • Astrology
  • Business
  • Crime
  • Education
  • Environment
  • Politics
  • Sports
  • Technology
No Result
View All Result
  • All News
  • Astrology
  • Business
  • Crime
  • Education
  • Environment
  • Politics
  • Sports
  • Technology
No Result
View All Result
general
No Result
View All Result
Home Business

भारतीय राष्ट्रीय पत्रकार समन्वय समिति ने नवागत सीओ को किया सम्मानित

पत्रकार औऱ आमजनमानस की समस्याओं को ध्यान में रखकर क्षेत्रीय समस्याओं का निपटारा करें ताकि लोगो के बीच प्रशासनिक विश्वास एवं मर्यादा कायम रह सके

Priti Singh by Priti Singh
in Business
23 0
0
12
SHARES
23
VIEWS
Share on FacebookShare on WhatsApp

मीडिया और पुलिस सिक्के के दो अनिवार्य पहलू-पुलिस क्षेत्राधिकारी

भारतीय राष्ट्रीय पत्रकार समन्वय समिति ने नवागत सीओ को किया  सम्मानित

गोला (गोरखपुर) 24-12-2024 : ‘मीडिया और पुलिस एक ही सिक्के के दो पहलू हैं। एक दूसरे के सहयोग से ही हम अपने लक्ष्य को प्राप्त कर सकते हैं।’ यह कथन है तहसील के नवागत पुलिस क्षेत्राधिकारी मनोज कुमार पाण्डेय का। वे भारतीय राष्ट्रीय पत्रकार समन्वय समिति की तहसील इकाई द्वारा आयोजित सम्मान समारोह में बतौर मुख्य अतिथि बोल रहे थे। उन्होंने आगे कहा कि वे पत्रकारों की समस्याओं को अपने स्तर से देखेंगे। इस अवसर पर अंगवस्त्र एवं माल्यार्पण कर उनका स्वागत किया गया। उन्होंने आगे कहा कि हमारा प्रयास रहेगा कि क्षेत्रीय गतिविधियों एवं समस्याओं को ध्यान में रखकर समन्वय स्थापित कर सामाजिक कुरीतियों एवं बुराइयों को सामने लाने का प्रयास किया जाय ताकि अपराध एवं अपराधियो पर अंकुश लग सके।

भारतीय राष्ट्रीय पत्रकार समन्वय समिति के आयोजन  में विशिष्ठ अतिथि के रूप में  मण्डल अध्यक्ष सतीश चंद्र शुक्ला ने कहा कि नवागत सीओ से हम अपेक्षा करते है कि पत्रकार औऱ आमजनमानस की समस्याओं को ध्यान में रखकर क्षेत्रीय समस्याओं का निपटारा करें ताकि लोगो के बीच प्रशासनिक विश्वास एवं मर्यादा कायम रह सके। बैठक की अध्यक्षता संगठन के तहसील अध्यक्ष एचडी शर्मा ने की जबकि संचालन  चंद्रभान यादव के द्वारा किया गया।बैठक के अंत मे संगठन के तहसील उपाध्यक्ष अशोक कुमार द्वारा आभार प्रगट किया गया। इस दौरान प्रिन्ट मीडिया, इलेक्ट्रॉनिक मीडिया, डिजिटल मीडिया व सोशल मीडिया से शिव बिहारी तिवारी, संजय मिश्रा, राकेश दूबे, शैलेश पाण्डेय सहित अनेक पत्रकार उपस्थित रहे।

 Preeti Singh (chief bureau)

Apna Hak News Gorakhpur

Tags: 2024
Previous Post

ग्लोरियस एकेडमी में विज्ञान प्रदर्शनी का भव्य आयोजन: रचनात्मकता और नवाचार का मंच

Next Post

क्रिसमस डे की पूर्व संध्या पर प्रेम, शांति और एकता का सन्देश

Priti Singh

Priti Singh

Preeti Singh : chief editor Apna Hak news

Next Post

क्रिसमस डे की पूर्व संध्या पर प्रेम, शांति और एकता का सन्देश

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Browse by Category

  • Accidents
  • All News
  • Business
  • Crime
  • Education
  • Find & Lost
  • Food
  • Gaming
  • Industries
  • Jobs & Career
  • Notices & Announcement
  • Politics
  • Properties
  • Railways
  • Science
  • Sports
  • Tenders & Contracts
  • Transportation
  • Travel
  • World
  • About us
  • Contact us
  • Disclaimer
  • Privacy policy
  • Terms and conditions

© 2024 Apna Hak News Designed By Get DIgital Viu.

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • All News
  • Contact us
  • Support & Help Desk
  • F.A.Qs
  • Terms and conditions
  • Privacy policy
  • Disclaimer
  • Login

© 2024 Apna Hak News Designed By Get DIgital Viu.

Are you sure want to unlock this post?
Unlock left : 0
Are you sure want to cancel subscription?