ग्लोरियस कंसल्टेंसी के माध्यम से बच्चों को बेहतर कॉलेज में मिला दाखिला सौ प्रतिशत प्लेसमेंट की गारंटी
गोरखपुर।
ग्लोरियस कंसल्टेंसी, गोरखपुर द्वारा शिक्षा के क्षेत्र में एक बार फिर शानदार उपलब्धि दर्ज की गई है। संस्था के माध्यम से तीन प्रतिभावान छात्रों ने ग्लोबल रिसर्च ग्रुप ऑफ़ इंस्टीट्यूट एवं ग्लोबल रिसर्च ऑफ़ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी, हरियाणा में सफलतापूर्वक प्रवेश लिया।
इस अवसर पर कॉलेज के चेयरमैन सी.ए. एस.के. जिंदल एवं डॉ . नेहा यादव हेड ऑफ डिपार्टमेंट ऑफ फार्मेसी विभाग स्वयं उपस्थित रहे और उन्होंने विद्यार्थियों को कॉलेज की संपूर्ण जानकारी दी। ग्लोरियस कंसल्टेंसी की टीम ने कॉलेज की जमीनी हकीकत को गहराई से समझा, छात्रों से बातचीत की, शिक्षकों से मुलाकात की और इंफ्रास्ट्रक्चर का जायज़ा लेने के बाद ही छात्रों को एडमिशन की अनुशंसा दी।
छात्रों ने कॉलेज का अनुभव साझा करते हुए बताया कि यहां का वातावरण, शैक्षणिक गुणवत्ता एवं आधुनिक सुविधाएं अत्यंत सराहनीय हैं। वहीं कॉलेज के चेयरमैन जिंदल ने कहा कि कॉलेज से शिक्षा प्राप्त कर रही छात्रा प्रियंका ने इस वर्ष पंडित भगवत दयाल शर्मा यूनिवर्सिटी ऑफ़ हेल्थ साइंसेज रोहतक हरियाणा यूनिवर्सिटी में पहला स्थान प्राप्त किया है, जो संस्था की गुणवत्तापूर्ण शिक्षा और विद्यार्थियों की मेहनत का प्रतिफल है।
उन्होंने यह भी आश्वासन दिया कि कॉलेज अपने विद्यार्थियों को 100% प्लेसमेंट दिलाने के लिए कटिबद्ध है। इस उपलब्धि में कॉलेज के प्रिंसिपल, डॉ. नेहा यादव हेड ऑफ डिपार्टमेंट ऑफ फार्मेसी एवं हंसराज कांबोज मेंबर आफ एडमिशन सेल और संपूर्ण स्टाफ की महत्वपूर्ण भूमिका रही है, जिन्होंने छात्रों को हर कदम पर मार्गदर्शन और सहयोग प्रदान किया।
ग्लोरियस कंसल्टेंसी की यह पहल न केवल पूर्वांचल के छात्रों को राष्ट्रीय स्तर के संस्थानों तक पहुंचा रही है, बल्कि उन्हें उज्ज्वल भविष्य की ओर अग्रसर कर रही है।
यदि आप भी अपने भविष्य को नई दिशा देना चाहते हैं, तो आज ही ग्लोरियस कंसल्टेंसी से संपर्क करें – 8736049521 जहां मार्गदर्शन है सफलता की गारंटी।
रिपोर्ट – विकास कुमार शर्मा


