• Make Advertisement
  • F.A.Qs
  • Support & Help Desk
Thursday, April 23, 2026
  • Login
general
  • All News
  • Astrology
  • Business
  • Crime
  • Education
  • Environment
  • Politics
  • Sports
  • Technology
No Result
View All Result
  • All News
  • Astrology
  • Business
  • Crime
  • Education
  • Environment
  • Politics
  • Sports
  • Technology
No Result
View All Result
general
No Result
View All Result

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर किड्स हब प्री स्कूल में योग अभ्यास का कार्यक्रम

Gkp

G news by G news
in Uncategorized
28 0
0
14
SHARES
28
VIEWS
Share on FacebookShare on WhatsApp

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर किड्स हब प्री स्कूल में योग अभ्यास का कार्यक्रम

गोरखपुर । अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर आज मोहद्दीपुर स्थित किड्स हब प्री स्कूल के परिसर में योग अभ्यास का कार्यक्रम सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि क्षेत्रीय संयोजक भाजपा प्रेम नाथ शुक्ला ने योग के विषय में महत्वपूर्ण बातें साझा करते हुए योग से होने वाले फायदे के बारे में बताया। योग भारतीय संस्कृति की एक अमूल्य देन है,जिसने न केवल भारत बल्कि सम्पूर्ण विश्व में अपने लाभों के कारण लोकप्रियता प्राप्त की है. यह तन,मन और आत्मा के समन्यव का मार्ग है,जिससे व्यक्ति शारीरिक, मानसिक और आत्मिक रूप से स्वस्थ बन सकता है. योग एक अद्भुत विधा है जो अनेक लोगों के जीवन में सकारात्मक परिवर्तन लाया है. विशिष्ट अतिथि महानगर मंत्री भाजपा अनुपमा पाण्डेय ने अपने उद्बोधन में बताया कि, नियमित रूप से योग करने पर मानसिक व शारीरिक विकास में वृद्धि होती है। अनुपम पाण्डेय ने बताया कि,नियमित रूप से योग करने से शरीर में लचीलापन आता है, तनाव कम होता है, ध्यान केंद्रित होता है और रोग प्रतिरोधक क्षमता में वृद्धि होती है. लोगों से प्रतिदिन योग करने की अपील की.किड्स हब प्री स्कूल संस्थापिका आयुषी सिंह ने बच्चों में योग के प्रति जागरूकता व उससे होने वाले फायदों के बारे में जिक्र करते हुए बताया कि उनके विद्यालय में सुबह में प्रार्थना के बाद प्रतिदिन बच्चों को योग कराया जाता है। योग अनुशासित दिनचर्या और धैर्य की मांग करता है. योग क्रिया अपनाने से जीवन में शांति,ऊर्जा और जागरूकता आती है.कार्यक्रम का संचालन साथी फाउंडेशन के संस्थापक नवीन पाण्डेय ने किया। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर पूर्वांचल राज्य के ब्यूरो सुनील मणि त्रिपाठी को पत्रकारिता के क्षेत्र में सामाजिक तथा धार्मिक गतिविधियों को विशेष कर महिला सशक्तिकरण में उत्कृष्ट योगदान के लिए विद्यालय प्रबंध तंत्र द्वारा अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया गया.साथी फाउंडेशन संस्था के तरफ से महासचिव रश्मि विश्वकर्मा, संगठन सचिव वंदना श्रीवास्तव, संयुक्त सचिव नीता गुप्ता, उपाध्यक्षा स्मृति गुप्ता की सहभागिता रही। नेहरू युवा केंद्र की तरफ से राघव तिवारी की मौजूदगी रही।स्कूल प्रबंधन की तरफ से प्रधानाध्यापिका निदा रिज़वी, रीना तिवारी, अनुपमा, अंशु, व गुड्डी के साथ-साथ कॉमर्स हब के बच्चों की सहभागिता रही। इस अवसर पर सभी ने योग के महत्व को समझा और प्रतिदिन योग करने का संकल्प लिया।

संपादक – विकास कुमार शर्मा

Previous Post

अंतर्राष्ट्रीय योगा दिवस-21 जून डॉ. विनय कुमार श्रीवास्तव सेवानिवृत्ति वरिष्ठ प्रवक्ता पी.बी. कॉलेज प्रतापगढ़ एवं वरिष्ठ समाजसेवी

Next Post

रॉबिन हुड आर्मी, स्पेशल रूह आफ्जा शर्बत वितरण कार्यक्रम संपन्न हुआ

G news

G news

Next Post

रॉबिन हुड आर्मी, स्पेशल रूह आफ्जा शर्बत वितरण कार्यक्रम संपन्न हुआ

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Browse by Category

  • Accidents
  • All News
  • Business
  • Crime
  • Education
  • Find & Lost
  • Food
  • Gaming
  • Industries
  • Jobs & Career
  • Notices & Announcement
  • Politics
  • Properties
  • Railways
  • Science
  • Sports
  • Tenders & Contracts
  • Transportation
  • Travel
  • World
  • About us
  • Contact us
  • Disclaimer
  • Privacy policy
  • Terms and conditions

© 2024 Apna Hak News Designed By Get DIgital Viu.

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • All News
  • Contact us
  • Support & Help Desk
  • F.A.Qs
  • Terms and conditions
  • Privacy policy
  • Disclaimer
  • Login

© 2024 Apna Hak News Designed By Get DIgital Viu.

Are you sure want to unlock this post?
Unlock left : 0
Are you sure want to cancel subscription?