लखनऊ और कानपुर की टीमें पहुंची अगले चक्र में
गोरखपुर : 69 वीं माध्यमिक विद्यालयीय बालक वर्ग राज्य स्तरीय क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन अंडर 14 अंडर 17 और अंडर-19 का मुकाबला मंगलवार को राजकीय जुबिली इंटर कॉलेज के संयोजन में शहर के अलग-अलग खेल मैदानों पर खेला गया ।
अंडर 14 बालक वर्ग का मैच महात्मा गांधी इंटर कॉलेज के खेल मैदान पर खेला गया,जिसमें पहला मैच आजमगढ़ बनाम लखनऊ मंडल के बीच में खेला गया आजमगढ़ की टीम ने 12 ओवर के मैच में 81 रन बनाए तो वहीं लखनऊ की टीम ने यह मुकाबला 8 विकेट से जीत लिया ।दूसरा मैच देवीपाटन बनाम कानपुर के बीच में खेला गया, जिसमें कानपुर की टीम ने पहले बैटिंग करते हुए 104 रन बनाई ।देवी पाटन की टीम 59 रन ही बना सकी और इस तरह से 45 रन से कानपुर की टीम विजेता हुई। मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार कानपुर के दिव्य प्रकाश को स्टेपिंग स्टोन विद्यालय के शिक्षक विकास मिश्रा द्वारा दिया गया।
क्षेत्रीय क्रीड़ांगन में चल रहे अंडर 14 के मैच में मिर्जापुर की टीम को अलीगढ़ की टीम ने 8 विकेट से पराजित करके अगले चक्र में प्रवेश किया।
वही अंडर 17 के का मुकाबला महाराणा प्रताप इंटर कॉलेज के खेल मैदान पर आजमगढ़ बनाम अलीगढ़ के बीच में खेला गया, जिसमें रोमांचक मुकाबले आजमगढ़ मंडल की टीम ने अलीगढ़ को 6 रन से पराजित कर अगले चक्र में प्रवेश किया।
राजकीय जुबिली इंटर कॉलेज के खेल मैदान पर बस्ती और मुरादाबाद का मैच खेला गया । इसमें मुरादाबाद की टीम 10 विकेट से विजई रही । स्पोर्ट्स कॉलेज लखनऊ और अयोध्या के बीच में खेला गया , इसमें स्पोर्ट्स कॉलेज लखनऊ की टीम आठ विकेट से विजई रही।
अंडर-19 का पहला मैच नवल्स अकादमी में खेल मैदान पर मुरादाबाद और स्पोर्ट्स कॉलेज सैफई के बीच में खेला गया है जिसमें स्पोर्ट्स कॉलेज सैफई की टीम रोमांचक मुकाबले में विजेता रही ।
दूसरा मैच अयोध्या और गोरखपुर के बीच में खेला गया,जिसमें अयोध्या ने गोरखपुर को 8 विकेट से पराजित कर अगले चक्र में प्रवेश किया
वहीं सहारा स्टेट के खेल मैदान पर अंडर-19 के मुकाबले में मिर्जापुर और देवीपाटन के बीच में मुकाबला हुआ, जिसमें मिर्जापुर की टीम ने देवीपाटन की टीम को 56 रन से पराजित कर अगले चक्र में प्रवेश किया।
इसके पहले कार्यक्रम के उद्घाटन के मुख्य अतिथि ग्रामीण विधायक विपिन सिंह ने मां सरस्वती के चित्र पर पूजन अर्चन किया। तत्पश्चात खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर मैच का शुभारंभ किया बतौर मुख्य अतिथि अपने उद्बोधन में उन्होंने कहा कि प्रतिभाएं संसाधनों के अभाव का हवाला नहीं देती ।एक अच्छा खिलाड़ी सीमित संसाधनों में ही अपनी रचनात्मकता, क्षमता और दृढ़ संकल्प का उपयोग करके बाधाओं को पार करता है और अपनी प्रतिभा को निखारता है । अभाव में पलने बढ़ने वालों ने ही महान सफलता हासिल की है । मैं सभी खिलाड़ियों को शुभकामनाएं देता हूं कि वे राष्ट्रीय स्तर और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर खेलें और देश का नाम और सम्मान आगे बढ़ाएं। मुख्य अतिथि महोदय का स्वागत कार्यक्रम के संयोजक संयुक्त शिक्षा निदेशक सतीश सिंह और राजकीय जुबिली इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य डॉक्टर विश्व प्रकाश सिंह ने किया। आए हुए अतिथियों के प्रति आभार जिला विद्यालय निरीक्षक डॉक्टर अमरकांत सिंह ने किया। संचालन लेडी प्रश्न कौर इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य और शिक्षा सेवा चयन आयोग के पूर्व सदस्य डॉ दिनेश मणि त्रिपाठी ने किया। इस अवसर पर सह जिला विद्यालय निरीक्षक अजीत सिंह, डॉ राजेश गुप्ता, प्रधानाचार्य डॉ अरुण कुमार सिंह, ओम प्रकाश सिंह, श्रीनिवास शुक्ला, रविंद्र त्रिपाठी ,जफर अहमद खान, डॉक्टर अनिल मिश्रा, दीनदयाल गुरु जी, डॉ पीयूष श्रीवास्तव, मंडली क्रीड़ा सचिव डॉ अरुणेंद्र राय ,संतोष सिंह, सुशील शाही, आलोक श्रीवास्तव, अभय प्रताप सिंह, श्रीमती शशि प्रभा पाल, रेखा मौर्या, पीएन सिंह ,शैलेश सिंह, दुर्गा प्रसाद यादव आदि लोग उपस्थित रहे।
चीफ एडिटर : जय सिंह
अपना हक़ न्यूज़
