देवरिया को 9 विकेट से पराजित कर गोरखपुर बना विजेता
गोरखपुर : माध्यमिक विद्यालयीय मंडल स्तरीय अंडर 17 बालक वर्ग क्रिकेट प्रतियोगिता का फाइनल मुकाबला बुद्धवार को राजकीय जुबिली इंटर कॉलेज के क्रिकेट खेल मैदान पर संपन्न हुआ।
जिसमें गोरखपुर ने देवरिया को 9 विकेट से पराजित कर खिताब अपने नाम कर लिया । सबसे पहले देवरिया की टीम टॉस जीतकर बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया कुल 10 ओवर के मैच में देवरिया की टीम ने 10 विकेट खोकर 9 ओवर में 52 रन बनाई।
53 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए गोरखपुर की टीम ने अपना एक विकेट खोकर के छठवें ओवर में देवरिया की टीम को 9 विकेट से शिकस्त दी ।देवरिया के मात्र एक सफल गेंदबाज माही रहे जिन्होंने गोरखपुर के विशाल यादव को अपने पहले ओवर में विकेट के पीछे विकेट कीपर को कैच कराने में सफल रहे । इसके बाद अरमान और अल्तमस की जोड़ी ने शानदार प्रदर्शन करते हुए यह मुकाबला जीत लिया । मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार गोरखपुर के अरमान खान को नगद पांच सौ एक रुपया दिया गया जिन्होंने 39 रन बनाए। मैन ऑफ द सीरीज का पुरस्कार देवरिया के खिलाड़ी वेद को भी नगद पांच सौ एक रुपया अखिलेश्वर वेलफेयर ट्रस्ट के द्वारा दिया गया ।गोरखपुर के तरफ से सफल गेंदबाज विशाल यादव और प्रखर श्रीवास्तव रहे ।विशाल ने तीन और प्रखर ने दो विकेट लिए। इस प्रतियोगिता में महाराजगंज और कुशीनगर की टीम ने सेमीफाइनल मुकाबला खेला, लेकिन वे दोनों टीमें सेमीफाइनल में पराजित हो गई।
इसके पहले मैच का उद्घाटन राजकीय जुबिली इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य डॉक्टर विश्व प्रकाश सिंह ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त करके किया। विजेता और उपविजेता खिलाड़ियों को ट्रॉफी के साथ मेडल और प्रमाण पत्र एम एस आई इंटर कॉलेज के पूर्व प्रधानाचार्य जफर अहमद खान और राजकीय जुबिली इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य द्वारा दिया गया ।प्रधानचार्य जफर अहमद खान ने कहा कि आज के इस दौर में क्रिकेट ने भारत का परचम विश्व के पटल पर लहराया है और लहरा रहा है। वहीं विद्यालय के प्रधानाचार्य ने कहा कि किसी भी खिलाड़ी से बड़ा उसका अनुशासन होता है जो खिलाड़ी अनुशासित रहता है वह जीवन में सफल रहता है ।इस अवसर पर कीड़ा अध्यक्ष डॉ अरुणेंद्र राय ,आलोक श्रीवास्तव ,अमरुद्दीन अंसारी, सुशील त्रिपाठी , प्रवीण सिंह ,हरिकेश सिंह ,नसीम अहमद, जयप्रकाश यादव के साथ ज्यादा संख्या में दर्शक और खिलाड़ी मौजूद रहे । आज अंडर 14 का मुकाबला 9:00 बजे से खेला जाएगा ।
चीफ एडिटर : जय सिंह
अपना हक़ न्यूज़
