मारवाड़ी सेवा समिति गोरखपुर द्वारा महाराजा अग्रसेन जी की 5179 वीं जयंती महोत्सव रविवार 21 सितंबर 2025 को स्थानीय गोकुल अतिथि भवन में धूमधाम से मनाया गया |
महोत्सव की शुरुआत दीप प्रज्ज्वलि कर महाराजा अग्रसेन की आरती करके की गई |
तत्पश्चात अतिथियों का स्वागत सेवा समिति अध्यक्ष श्री चंद्रशेखर सराफ जी द्वारा किया गया |
वार्षिक रिपोर्ट सचिव दीपक कुमार गोयल जी द्वारा दी गई |
कार्यक्रम संयोजक श्री प्रमोद कुमार टिबड़ेवाल जी ने पूरे कार्यक्रम की विस्तृत जानकारी सभा को दी |
विनोद कुमार अग्रवाल जी ने स्वर्ण दंपति सम्मान कार्यक्रम संपन्न कराया इसमे वैवाहिक जीवन के 50 वर्ष पूर्ण कर चुके दंपतियों का सम्मान किया गया |
कार्यक्रम सह संयोजक मनीष केडिया जी ने प्रेरणादाई व्यक्तित्व सम्मान कार्यक्रम को संपन्न करवाया |
प्रतियोगी परीक्षा में उत्तीर्ण छात्र-छात्राओं का सम्मान कार्यक्रम श्री अमित तुलस्यान जी ने संपन्न कराया |
कक्षा 10 व 12वीं के उत्तीर्ण छात्र एवम छात्रों का सम्मान कार्यक्रम श्री अशोक बंका जी ने संपन्न कराया|
समिति के मुख्य समनवयक श्री ज्योति गोयल जी ने अग्रसेन जयंती महोत्सव के बारे में व मारवाड़ी सेवा समिति के बारे में विस्तृत रूप से जानकारी दी|
जनसंपर्क सचिव आनंद जालान ने बताया कि कार्यक्रम में काशी से आई हुई गिनीज बुक रिकार्ड धारी कथक नृत्यांगना सुश्री सोनी चौरसिया जी द्वारा नृत्य की अत्यंत मनमोहक प्रस्तुति दी गई|
कार्यक्रम अध्यक्ष के रूप में श्री चंद्र प्रकाश अग्रवाल जी (प्रबंध निदेशक – गैलेंट समूह )की गरिमामई उपस्थिति रही
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि डा० सत्यानंद केडिया जी व विशिष्ट अतिथि श्रीमती किरन अग्रवाल जी की गरिमामई उपस्थित रही|
मंच का संचालन श्रीमती संगीत सिंघानिया जी एवं कार्यक्रम संयोजक श्री प्रमोद कुमार टिबड़ेवाल जी ने किया एवं धन्यवाद ज्ञापन निवर्तमान अध्यक्ष श्री आशीष रूंगटा जी ने किया|
कार्यक्रम में मुख्य रूप से सह संयोजक, अशोक बंका, अमित तुलस्यान, कीर्ति रमन दास, मनमोहन टेकरीवाल, गोविंद अग्रवाल, विनोद अग्रवाल, मनीष केडिया, महेंद्र तुलस्यान का महत्वपूर्ण योगदान रहा | संयोजक के कई माह की मेहनत का रंग महोत्सव में देखने को मिला |
अग्रसेन जयंती के अवसर पर संस्था द्वारा नेत्र जांच परीक्षण शिविर का आयोजन भी किया गया जिसमें नगर के लगभग 100 आमजनों ने शिविर का लाभ उठाया | उक्त जानकारी जनसंपर्क सचिव आंनद जालान जी ने दी |
कार्यक्रम में समाज व समिति के कोषाध्यक्ष श्री विमल कुमार रूँगटा, श्री शिव कुमार छापड़िया, श्री श्याम सुंदर अग्रवाल, श्री ओम प्रकाश जालान, श्यामसुंदर जगनानी, संजय गर्ग, श्री अरुण बंका, श्री पवन सिंघानिया, श्री संतोष जालान, दिनेश अग्रवाल, सुनील भालोटिया, हीरा लाल तुलस्यान, गौरी शंकर सरावगी, कुंज बिहारी पोद्दार, दिनेश कुमार सिंघानिया, राम नारायण शर्मा, मनीष सराफ, गोविंद अग्रवाल
महिला समिति की अध्यक्ष श्रीमती सुमन छापड़िया, कार्यक्रम संयोजिका श्रीमती वंदना जालान, रश्मि केडिया, नीलम अग्रवाल, मीना गर्ग, सारिका टेकड़ीवाल, शिल्पी तुलस्यान, नीलम अग्रवाल उपस्थित रहे
चीफ एडिटर : अपना हक न्यूज़
जय सिंह

